Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कटक निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने किराए के मकान में पहुंचकर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली और पीड़िता की जान बच गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़िता ने बताया कि उनका विवाह 2014 में कुचेसर रोड चौपला निवासी संजीव कुमार से हुआ था। शादी के बाद से ही पति नियमित मारपीट करता था, घर का खर्च नहीं देता और शराब-जुआ का आदी हो चुका था। वह अलग-अलग बहानों से कर्ज लेता और परिवार पर बोझ डालता था। ससुर सत्यवान सिंह, सास कृष्णा देवी तथा देवर ललित और मोनू भी रोज गाली-गलौज और मारपीट करते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
हत्या का किया प्रयास (Hapur News)
कुछ समय पहले ससुराल पक्ष ने उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। इसके बाद पूजा अपने तीन छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगी। लेकिन पति बार-बार वहां पहुंचकर झगड़ा और मारपीट करता रहा। 12 मार्च की रात करीब 8 बजे उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसी रात 10 बजे दोबारा कमरे पर आकर तमंचा तानकर गोली चलाने की कोशिश की।गोली मिसफायर हो गई या नहीं चली, जिससे पीड़िता बाल-बाल बच गई। पति गाली-गलौज और धमकियां देकर चला गया।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)
भयभीत होकर पीड़िता ने तुरंत महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संजीव कुमार, ससुर सत्यवान सिंह, सास कृष्णा देवी, देवर ललित और मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



