Hapur News मेरठ तिराहे पर अचेत अवस्था में मिले हेड कांस्टेबल, अस्पताल में नहीं बची जान, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ में एक दुखद घटना ने पुलिस विभाग को झकझोर दिया है। नगर कोतवाली इलाके के मेरठ रोड तिराहा पर उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल धर्मवीर की अचानक मौत हो गई। बुलंदशहर जनपद के ग्राम नगला कटक निवासी धर्मवीर बागपत में तैनात थे और वे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ में एक दुखद घटना ने पुलिस विभाग को झकझोर दिया है। नगर कोतवाली इलाके के मेरठ रोड तिराहा पर उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल धर्मवीर की अचानक मौत हो गई। बुलंदशहर जनपद के ग्राम नगला कटक निवासी धर्मवीर बागपत में तैनात थे और वे किसी काम से हापुड़ आए हुए थे।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मेरठ तिराहे पर हेड कांस्टबल धर्मवीर की समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे सड़क किनारे गिर पड़े और अचेत अवस्था में पड़े रहे। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलेगा मृत्यु का कारण (Hapur News)

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धर्मवीर के कोई बाहरी चोट या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में अचानक हार्ट अटैक या किसी स्वास्थ्य समस्या को मौत का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की गहन जांच कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news मेरठ तिराहे पर अचेत अवस्था में मिले हेड कांस्टेबल, अस्पताल में नहीं बची जान, पुलिस जांच में जुटी Hapur news मेरठ तिराहे पर अचेत अवस्था में मिले हेड कांस्टेबल, अस्पताल में नहीं बची जान, पुलिस जांच में जुटी Hapur news मेरठ तिराहे पर अचेत अवस्था में मिले हेड कांस्टेबल, अस्पताल में नहीं बची जान, पुलिस जांच में जुटी Hapur news मेरठ तिराहे पर अचेत अवस्था में मिले हेड कांस्टेबल, अस्पताल में नहीं बची जान, पुलिस जांच में जुटी Hapur news मेरठ तिराहे पर अचेत अवस्था में मिले हेड कांस्टेबल, अस्पताल में नहीं बची जान, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News