Hapur News: जयमाला से पहले दूल्हा बेहोश, 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो कार न मिलने पर बारात लौटी, जेवर लेकर फरार

हापुड़ में दहेज की लालच में एक और शादी टूटने का मामला सामने आया है। जयमाला से ठीक पहले दूल्हा बेहोश होने का नाटक कर बारातियों के साथ लौट गया। आरोप है कि 10 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष ने शादी स्थल पर जमकर हंगामा किया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ में दहेज की लालच में एक और शादी टूटने का मामला सामने आया है। जयमाला से ठीक पहले दूल्हा बेहोश होने का नाटक कर बारातियों के साथ लौट गया। आरोप है कि 10 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष ने शादी स्थल पर जमकर हंगामा किया, हर्ष फायरिंग की और जेवरात लेकर फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है। नगर के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी अधिवक्ता हरीश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी 25 अप्रैल 2026 को बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली मैरिज होम में गाजियाबाद के विजयनगर निवासी मयंक सिंह के साथ तय हुई थी। सगाई के समय से ही दूल्हा मयंक सिंह, उसके पिता महेंद्र सिंह, माता रविता सिंह और बहन वर्षा समेत परिजन दहेज में 10 लाख रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। रिश्तेदारों के समझाने-बुझाने के बाद बारात शादी स्थल पर पहुंची। चढ़त समारोह के बाद दूल्हा मयंक सिंह शराब के नशे में अभद्रता करने लगा।

हर्ष फायरिंग का आरोप (Hapur News)

आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने निजी हथियारों से हर्ष फायरिंग भी की, जिससे पूरे मैरिज होम में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा पक्ष ने साफ कहा कि 10 लाख रुपये और कार दिए बिना जयमाला नहीं होगी। जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकियां दीं।

दूल्हा हुआ बेहोश (Hapur News)

थोड़ी देर बाद मयंक सिंह ने अचानक बेहोश होने का नाटक किया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की बात कहकर जेवरात और अन्य सामान समेत फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि दूल्हा पक्ष ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और सामान लेकर भाग निकला।

इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सामाजिक और मानसिक आघात पहुंचा है। शादी टूटने से उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि अधिवक्ता हरीश कुमार की रिपोर्ट पर मयंक सिंह, महेंद्र सिंह, रविता सिंह, वर्षा समेत अन्य नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News