Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी (Hapur News)
क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि सिकंदगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ फ्लाईओवर से मोहल्ला मोती कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामिया गार्डन की चारदीवारी के पास एक व्यक्ति कंधे पर पिट्ठू बैग लेकर आता दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह घबराकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 4.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
एनडीपीएस मामले में था फरार (Hapur News)
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खालिक निवासी मथुरापुर, कलेक्टर बुकगंज, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिला हरदोई के थाना गोपीगंज से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। हरदोई पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कई वर्षों से उड़ीसा से कम कीमत पर गांजा खरीदकर हापुड़ और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था। इस अवैध कारोबार से वह मोटा मुनाफा कमा रहा था।
केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी (Hapur News)
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक सुमित कुमार की तहरीर पर आरोपी खालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


