CLOSE

Hapur News : किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों की उठाई समस्या, सौंपा ज्ञापन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: किसानों की समस्या के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मामले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम (न्यायिक)को सौंपा गया।

ततारपुर बाईपास से तिरंगा यात्रा का आह्वान किया गया था। गढ़ से भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा और हापुड़ से युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी व जिला संयोजक अमरेंद्र संधू, नगर अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में किसानों का कारवा शहर के बीच से होकर कलक्ट्रेट के लिए आगे बढ़ा। ट्रेक्टरों की कतार से सडक़ें जाम हो गई, ऐसे में पुलिस ने वाहनों का बाईपास से ही डायवर्जन भी किया। नारेबाजी करते हुए किसान आगे बढ़े, जगह जगह पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।

किसानों ने कहा कि आवरा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं, खेतों में काम करने वाले किसानों पर भी हमला बोल देते हैं। कई किसान हादसों में जान भी गवा चुके हैं। लेकिन शासन, प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है। गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का विजीलेंस की टीम उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस मौके पर धनवीर शास्त्री, विरेंद्र सिंह, नीलम सिंह, शब्बू चौधरी, कुंवर खुशनूद, प्रेमवीर सिंह, मोनू भटैल, सौरभ उपाध्याय, मौलाना मकसूर, अली मुर्तजा, धर्मवीर त्यागी, मनवीर सिंह, शौकीन, शेरू,  मनोज मौजूद रहे

Hapur news : किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों की उठाई समस्या, सौंपा ज्ञापन Hapur news : किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों की उठाई समस्या, सौंपा ज्ञापन Hapur news : किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों की उठाई समस्या, सौंपा ज्ञापन Hapur news : किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किसानों की उठाई समस्या, सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-