Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ता अमित नागर को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद जनपद में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस अहम जिम्मेदारी के बाद हापुड़ शहर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सक्रियता को देखते हुए सौंपी जिम्मेदारी (Hapur News)
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही अमित नागर समारोह स्थल पर पहुंचे, उनका फूल-मालाओं और जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि अमित नागर ने लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत से कार्य किया है। उनकी सक्रियता, व्यवहार कुशलता और मीडिया के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगे (Hapur News)
वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में मीडिया संगठन और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करता है। ऐसे में जिला सह मीडिया प्रभारी की भूमिका और भी अहम हो जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित नागर इस दायित्व को बखूबी निभाते हुए पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएंगे।
क्या कहते हैं जिला सह मडिया प्रभारी अमित नागर (Hapur News)
इस मौके पर अमित नागर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं शीर्ष नेतृत्व और सभी पत्रकार साथियों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा। यह मेरे लिए गर्व का विषय है, लेकिन साथ ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। मीडिया के साथ सकारात्मक और पारदर्शी संवाद बनाए रखते हुए सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। साथ ही मैं युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम भी करूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि वह वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
दो दशकों से पार्टी से जुड़े हैं (Hapur News)
अमित नागर भाजपा से करीब दो दशक से जुड़े हुए हैं। भाजपा युवा मोर्चा में वह नगर उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा के सह मीडिया प्रभारी के पद पर भी रह चुके हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



