Hapur इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने पड़ोसी महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल कर 5 लाख की फिरौती मांगी; आरोपी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविंद्र ने न केवल महिला को धमकियां दीं, बल्कि उसके वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दिया। पीड़िता के पति को गांव वालों ने वायरल वीडियो की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

क्या था पूरा मामला (Hapur)

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी रविंद्र उसका पड़ोसी है। मामला तब शुरू हुआ जब रविंद्र ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता से संपर्क किया और धीरे-धीरे चैटिंग के जरिए नजदीकी बढ़ाने लगा। पड़ोसी होने के नाते वह अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता था और उसके बच्चों को पढ़ाने का बहाना बनाकर विश्वास जीतता रहा। लेकिन 2 जुलाई 2025 की सुबह, जब पीड़िता घर पर अकेली थी, रविंद्र ने मौका देखते हुए घर में घुसकर उसे कमरे में खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।

फोटो-वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कीं (Hapur)

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर कर दिया। वह लगातार जबरन संबंध बनाने और पैसे देने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां देता। डर के मारे पीड़िता ने आरोपी को करीब 20,000 रुपये भी दे दिए। कई बार फोटो-वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कीं, लेकिन आरोपी नहीं माना।

वायरल वीडियो और 5 लाख की फिरौती की मांग (Hapur)

घटना के दो महीने बाद, 8 सितंबर 2025 को पीड़िता जब घर से बाहर कूड़ा डालने गई थी, तो आरोपी रविंद्र ने उसे रोक लिया। फोटो-वीडियो डिलीट करने के बदले उसने 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पीड़िता की ही इंस्टाग्राम आईडी (जिसे वह खुद चला रहा था) से अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर वायरल कर दिए। यह वीडियो गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और पीड़िता के पति को सूचना दे दी। सदमे में पति ने तत्काल बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में आरोपी को डिपो गेट के सामने ग्राम कनिया कल्याणपुर मार्ग से धर दबोचा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Add
Add

Add-----
Add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News