Hapur गृहकर, जलकर बढ़ाने का तेजी से बढ़ रहा विरोध, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur नगर पालिका परिषद द्वारा एक अप्रैल से गृहकर और जलकर बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। वहीं इसको लेकर विरोध तेजी से बढ़ रहा है। पालिका में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ व्यापारी संगठन के पदाधिकारी और शहरवासी लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur नगर पालिका परिषद द्वारा एक अप्रैल से गृहकर और जलकर बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। वहीं इसको लेकर विरोध तेजी से बढ़ रहा है। पालिका में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ व्यापारी संगठन के पदाधिकारी और शहरवासी लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी विधायक सदस्य विजयपाल आढ़ती को ज्ञापन सौंपते हुए इसका जोर शोर से विरोध किया।

सभासद भी लगातार कर रहे विरोध (Hapur)

गृहकर और जलकर बढ़ाने का सभासद भी लगातार विरोध कर रहे हैं। सभासद संध्या पाराशर और मनीषा कस्तूरी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। बता दें कि इससे पहले सभासद मोनू बजरंग और आदित्य सूद भी विरोध दर्ज करा चुके हैं। सभासदों का कहना है कि शहर में गरीब तबके के छोटे मकान बने हुए हैं। इन लोगों से पहले ही ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है। गरीब लोग पहले ही पुराना टैक्स नहीं चुका पा रहे हैं। अब बढ़ाकर टैक्स लगाने से शहरवासियों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। गरीब व मध्य वर्ग की आर्थिक स्थिति को देखते हुए टैक्स नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने जताई आपत्ति (Hapur)

व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें नए टैक्स पर आपत्ति जताई गई है। जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का पहले से ही उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। अब टैक्स बढ़ाने से और अधिक समस्या पैदा होगी। जिला महामंत्री विपिन सिंहल ने कहा कि पालिका के इस निर्णय से व्यापारी वर्ग को बहुत अधिक नुकसान होगा। बैठक में उदय कंसल, राहुल बंसल, वृंदा गौरव, विवेक गर्ग, दीपक गोयल सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

विधायक को सौंपा ज्ञापन (Hapur)

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारी नेता बिजेंद्र पंसारी के नेतृत्व में विधायक सदर विजय पाल आढ़ती को ज्ञापन सौंपा। जिसमें टैक्स को लेकर आपत्ति जताई गई है। ज्ञापन में बताया गया कि पहले से ही लोग कई प्रकार के टैक्स दे रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचेगा। टैक्स बढ़ने से हर वर्ग पर सीधा असर पड़ेगा। इसलिए टैक्स की दर न बढ़ाई जाए। इस अवसर पर अशोक बबली, दीपांशु गर्ग, सुमित कंसल, सुधीर शर्मा, अमन गुप्ता आदि मौजूद थे।

नौ फरवरी को होगी महत्वपूर्ण बैठक (Hapur)

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कर बढ़ाए जाने को लेकर नौ फरवरी की शाम को छह बजे एक बैठक का आयोजन चंडी रोड पर राजमहल बैक्वट चैंबर आॅफर कामर्स में होगा। बैठक में सांसद अरुण गोविल, विधायक विजयपाल आढ़ती, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी,सभी सभासद, विभिन्न व्यापारियों और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साथ शहरवासियों को भी आमंत्रित किया गया है। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल ने भवन स्वामियों की वास्तविक परेशानियों को देखते हुए वर्तमान में टैक्स की दर को न बढ़ाकर पूर्व में निर्धारित दर ही लागू करने की मांग की है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News