CLOSE

Hapur में नौचंदी और संगम एक्सप्रेस में भाकियू कार्यकर्ताओं का कब्जा, यात्रियों में अफरा-तफरी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में भाग लेने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं के कारण गुरुवार रात नौचंदी एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसी कोच समेत अन्य आरक्षित डिब्बों में सीटों पर कब्जा कर लिया, जिससे यात्रियों और किसानों के बीच जमकर कहासुनी हुई। ट्रेनों में हंगामे के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जोरदार की नारेबाजी (Hapur)

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का प्रयागराज में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता भाग लेने के लिए बस और रेल मार्ग से रवाना हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात मेरठ से सूबेदारगंज जाने वाली संगम एक्सप्रेस में भाकियू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चढ़ गए। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने एसी कोच समेत अन्य डिब्बों में प्रवेश कर सीटों पर कब्जा कर लिया और जोरदार नारेबाजी भी की।

यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना (Hapur)

इसी तरह सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति देखने को मिली। आरक्षित और एसी कोचों में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी आरक्षित सीटें नहीं मिल सकीं। इसके अलावा कोचों में धूम्रपान किए जाने से यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों और बच्चों को असुविधा हुई। इस दौरान यात्रियों और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच तीखी कहासुनी भी हुई।

- Advertisement -

रेल मंत्री को दी जानकारी (Hapur)

नौचंदी एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री, मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस को ट्वीट कर दी। इसके बाद सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने स्थिति को संभालने और यात्रियों को राहत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के आगे उनकी एक न चल सकी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-