CLOSE

Hapur ईट भट्टे पर संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत, परिजन ने पति और साले पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में स्याना रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव ईंट पथाई करने वाली जगह पर मिलने से अफरा तफरी मच गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन ने मृतक की पत्नी और साले और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने साले को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ -स्याना मार्ग पर स्थित भट्टे पर ग्राम लखावटी निवासी छोटे काफी समय से काम करता था। ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। गुरुवार सुबह भट्ठे पर काम करने पहुंचे मजदूरों ने छोटू का शव ईंट पथाई वाली जगह पर पड़ा देखा। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं छोटू का शव देख परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

पत्नी और साले पर लगाया आरोप (Hapur)

शव मिलने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि छोटू की हत्या उसकी पत्नी और साले ने की है। परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ईंट पथाई वाली जगह पर शव पड़ा मिला था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-