Hapur हाईवे पर लगवाएं कैमरे, ओवर स्पीड वाहनों का कराएं चलान: डीएम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सड़कों को दुर्घटना मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की।जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे, ब्लैक स्पॉट, सर्विस रोड, साइन एज, ब्रेकर तथा स्कूली वाहनों की गुणवत्ता आदि विषयों पर दिशा निर्देश दिया।

हाइवे पर रात में पथ प्रकाश की कराएं व्यवस्था (Hapur)

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जनपद मे नेशनल हाईवे पर सर्वाधिक दुर्घटना होने पर चिंता व्यक्त करते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों से ऑनलाइन कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के ऑटोमेटिक चालान काटने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा की सर्वाधिक दुर्घटनाएं ओवर स्पीड के कारण ही होती है। इसे रोकने के लिया नेशनल हाईवे पर स्पीड कैमरे लगवाए जाएं इसके अलावा जनपद से जितने भी नेशनल हाईवे गुजरते हैं सभी पर रात्रि के आवागमन को सुगम बनाने के लिये लाइटों को लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये जिससे सडको पर पर्याप्त रोशनी हो सके।

- Advertisement -

अभियान चलाकर खत्म करें ब्लैक स्पाॅट (Hapur)

उन्होंने जनपद के चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट को यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए समाप्त करने के निर्देश दिया। उन्होने कहा की ब्लैक स्पॉट पर काम शुरू करने से पूर्व संबंधित थाने को सूचित करके सुझाव प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना होने की सर्वाधिक संभावनाएं होती है अत: इस पर अभियान चलाकर काम करने की आवश्यकता है।

सर्विस रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराएं (Hapur)

जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे तथा अन्य सड़कों पर उचित स्थान पर हर हालत में साइन एज लगाने के सख्त निर्देश दिए जिससे आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां पर सर्विस रोड का कार्य चल रहा है उसे यथाशीघ्र पूरा किया जाए तथा आवश्यक स्थानो पर ब्रेकर अवश्य बनाए जाएं।

मानकों की जांच के बाद स्कूली वाहनों को दी जाए अनुमति (Hapur)

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी स्कूली वाहनों की प्रदूषण आदि मानकों की जांच के बाद ही अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिया नियमित रूप से ओवर स्पीड, हेलमेट तथा सीट बेल्ट न लगाने वालों पर चालान के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा ओवर स्पीड को रोकने के लिए टोल तथा अन्य स्थान पर चेकिंग करने के निर्देश दिये।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

बैठक के दौरान एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-