Hapur में NH-9 पर भीषण हादसा, कैंटर चालक की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बिस्मिल्लाह होटल रसूलपुर बाईपास के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे एक कैंटर के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बिस्मिल्लाह होटल रसूलपुर बाईपास के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे एक कैंटर के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा निवासी जासिम (32) अपने कैंटर से दिल्ली की ओर जा रहा था। रात करीब 2.00 बजे जब वह रसूलपुर बाईपास पर बिस्मिल्लाह होटल के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य कैंटर ने उसके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जासिम का कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में जासिम गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और बाबूगढ़ पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल जासिम को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

आरोपी को हिरासत में लिया

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टक्कर मारने वाले कैंटर की लापरवाही सामने आई है। आरोपी कैंटर चालक, पोस्ट कावेरी बाजवा, जिला रामपुर निवासी जौनी को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News