Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र में पुराना बाजार में स्थित मरकज वाली मस्जिद के पास जूस विक्रेता के साथ पड़ोसी पिता-पुत्रों ने रंजिश के तहत हमला कर दिया। घायल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र में पुराना बाजार में स्थित मरकज वाली मस्जिद के पास जूस विक्रेता के साथ पड़ोसी पिता-पुत्रों ने रंजिश के तहत हमला कर दिया। घायल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोटला मेवतियान निवासी तसुव्वर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पुराना बाजार स्थित मरकज वाली मस्जिद के पास जूस की दुकान करता है। पड़ोस में रहने वाले जाहिद कुरैशी, उसका पुत्र बिलाल और आहद बिरयानी की दुकान करते हैं। पिछले काफी समय से जाहिद तसुव्वर से रंजिश रखता है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त की रात को पिता-पुत्रों ने उसकी दुकान बंद कराने के लिए उसके साथ अभद्रता की। अभद्रता को अनसुना करते हुए वह पास की एक दुकान पर आकर खड़ा हो गया।

जान से मारने की धमकी दी (Hapur)

आरोप है कि पिता-पुत्र दुकान पर आए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Hapur)

घायल को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज Hapur पिता पुत्रों पर रंजिश के चलते किया हमला, मुकदमा दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News