CLOSE

Hapur सावधान! कहीं आप तो नहीं ले रहे नकली DAP और यूरिया, फर्जी प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के हजारों कट्टे पुलिस ने किए बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: थाना Hapur देहात के गांव दोयमी में प्रशासन, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात एक बड़े फर्जी उर्वरक रैकेट का भंडाफोड़ किया। टीम ने छापेमारी के दौरान प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत यूरिया और डीएपी के हजारों खाली बैग बरामद किए। इन बैग्स में नकली उर्वरक भरकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है।

छापेमारी और बरामदगी (Hapur)

जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को सूचना मिली थी कि दोयमी गांव में बड़े पैमाने पर सब्सिडी वाले यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को दी गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ईला प्रकाश, सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा, जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश और थाना हापुड़ देहात प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई।

मंगलवार रात को टीम ने गांव दोयमी में एक दो मंजिला मकान पर छापा मारा। मौके पर अली नाम का व्यक्ति मिला, जो इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। जांच में यूरिया और डीएपी के हजारों फर्जी बैग के साथ-साथ बायर सहित दस से अधिक नामी कंपनियों के कीटनाशकों के 10,000 से ज्यादा खाली बैग बरामद हुए।

- Advertisement -

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले भी कृषि विभाग Hapur , एसओजी, प्रशासन और थाना हापुड़ देहात की संयुक्त टीम ने दोयमी गांव में छापेमारी की थी। उस दौरान एक मकान से ब्रांडेड दवा कंपनियों के खाली रैपर बरामद हुए थे। तब भी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

पुलिस की जांच तेज

सीओ Hapurसिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस फर्जी उर्वरक रैकेट के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य इस अवैध कारोबार को जल्द से जल्द ध्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि हम इस नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

उर्वरक माफिया की सक्रियता

जिले में उर्वरकों की कमी के बीच माफिया सक्रिय हो गए हैं। सब्सिडी वाले यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन और पुलिस ने इस रैकेट के खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला किया है।

- Advertisement -
Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-