CLOSE

Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur :  Hapur जनरल इंश्योरेंस ओ. बी. सी. एम्प्लॉय एसोसिएशन एवं आवासीय वृद्धाश्रम जनहितकारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यहां ग्राम दोयमी स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो बड़े कूलर, एक वाटर कूलर , पंखा ,वस्त्र एवं दवाइयां, वितरित किए गए।

बुजुर्गों का हर हाल में करें सम्मान (Hapur)

समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल ने कहा बुजुर्गों के पास बहुत ज्ञान का भंडार होता है।वे हमें बहुमूल्य सबक सिखा सकते हैं। भले ही हमारे ऊपर पाश्चात्य संस्कृति हावी हो मगर हमें बुजुर्गों का सम्मान हर हाल में करना चाहिए।

बुजुर्गों को प्यार और सम्मान दें (Hapur)

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग प्रभारी उत्तर प्रदेश की सदस्य डा अंजू बाला ने कहा बुजुर्गों का प्यार, समर्थन ,स्नेह हमारे लिए बहुत संबल और शक्ति प्रदान करने वाला होता है।उनका निरंतर मार्गदर्शन हमें ऊंचाइयां प्रदान करता है। हमें उनको अपना प्यार और सम्मान देने की आवश्यकता है।

- Advertisement -

हमें बुजुर्गों की सेवा हर हाल में करनी चाहिए (Hapur)

विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज छाया शर्मा ने कहा वृद्धजन ईश्वर का रूप हैं उनका आशीष और स्नेह हमे आगे आने वाली विपत्तियों से दूर करने वाला होता है। जिनके घर बुजुर्गों का सम्मान नही होता वहां सुख शांति कोसों दूर होती है। भारत सरकार में अपर सचिव दिलीप गुप्ता ने कहा कि हमें बुजुर्गों की सेवा हर हाल में करनी चाहिए। बुजुर्गों का आशीष हमारे अंदर ऊर्जा का संचार तो करता ही है साथ हमें सफलता की ऊंचाइयों की ओर ले जाता है।

हम वृद्धजनों को पूज्यनीय और वंदनीय मानें

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के डीजीएम जी के बंसल ने कहा निरंतर वृद्धाश्रमों का खुलना कहीं न कही यह इंगित करता है कि हमारे अंदर संस्कारों में कमी का आना है। यह हमारी संस्कृति नहीं है।आज आवश्यकता है कि हम वृद्धजनों को पूज्यनीय और वंदनीय मानें।

अतिथियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने वालों में मेघश्याम, प्रियंका त्यागी, रमेश चौहान,नीरजा तिवारी, प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व रचना गर्ग (क्षेत्रीय प्रबंधक),अलका सिंघल,(क्षेत्रीय प्रबंधक), मंजू बंसल, धीरज शर्मा सुशील कनोजिया( राष्ट्रीय अध्यक्ष जनरल इंश्योरेंस ओ बी सी इंप्लोई एसोसिएशन ) पंकज राणा ,प्रीतम ने सभी अतिथियों का बुके और माला से सम्मान किया। एल एन पब्लिक स्कूल एवम गुरु नानक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक धीरज शर्मा ,अंकित सैनी,सुशील कनोजिया,आश्रम संचालिका पूनम प्रबंधक विनीत ने आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर अंजू शर्मा, डा. आराधना बाजपेई, अर्चना कंसल, सुनीता शर्मा, अनीता गुप्ता, गगनदीप, दिलशाद अली, अरुण त्यागी, कुलदीप शर्मा, आदि अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल Hapur बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार: भुवन भूषण कमल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-