Hapur DM अभिषेक पांडेय का आदेश: हापुड़ में 22 और 23 दिसंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिले में संचालित सभी प्रकार के विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। डीआईओएस के जारी किए आदेश […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिले में संचालित सभी प्रकार के विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

डीआईओएस के जारी किए आदेश (Hapur)

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. श्वेता पूठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अवकाश 22 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, राजकीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई तथा संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

आदेश में यह दिए निर्देश (Hapur)

आदेश के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 से सभी विद्यालय पूर्ववत रूप से संचालित किए जाएंगे। हालांकि, अवकाश की अवधि में विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस दौरान कर्मचारी विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं, परीक्षाओं से संबंधित कार्यों, पोर्टल पर ऑनलाइन कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों से जुड़ी ऑनलाइन समस्याओं का समाधान करेंगे।

आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई(Hapur)

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों को ठंड, कोहरे और संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News