Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की 2.38 करोड़ से सड़क का होगा निर्माण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ और मेरठ की सीमा पर स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें वर्षों से जर्जर और बुरी हालत में पड़ी थी। वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही थी और लोगों का पैदल चलना मुशकिल हो रहा है। लेकिन अब इस मार्ग का निर्माण होने से उद्यमियों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ और मेरठ की सीमा पर स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें वर्षों से जर्जर और बुरी हालत में पड़ी थी। वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही थी और लोगों का पैदल चलना मुशकिल हो रहा है। लेकिन अब इस मार्ग का निर्माण होने से उद्यमियों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश शासन ने लोकनिर्माण विभाग को सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 2.38 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

वर्षों से परेशान थे उद्यमी और ग्रामीण (Hapur)

धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी एवं ग्राम धीरखेड़ा के ग्रामीण कई वर्षों से अपने इंडस्ट्रियल एरिया की जर्जर निर्माण की मांग को जोर शोर से उठाते आ रहे हैं। सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने जन प्रतिनिधियों, संबंधित विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। कई बार सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया। उनके समक्ष भी इस समस्या को जोरशोर से रखा गया। लोेकनिर्माण विभाग व डीएम मेरठ को भी समस्या से अवगत कराया गया।

सड़क निर्माण से होगा चहुंमुखी विकास (Hapur)

लोकनिर्माण विभाग द्वारा धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क को लॉजिस्टिक पार्क के अंतर्गत चौड़ीकरण एवं ठीक करने का काम कराया जाएगा। इस कार्य को सफलता मिलने पर धीरखेड़ा निवासी राधेश्याम त्यागी , राजपाल कसाना नरेंद्र कसाना, कांति त्यागी ,अंकुर त्यागी,धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के सचिव धीरज चुग (सोनू)ने बताया कि अब धीरखेड़ा में अब तेजी से चहुमुखी विकास होगा। इसके साथ साथ आवागमन में जो समस्या आ रही थी, उसका समाधान होा। मनोज गुप्ता , प्रमोद गोयल, अतुल, राजेंद्र गुप्ता, सोनू चुग , तरुण बाठला, शांतनु सिंघल, कपिल अरोड़ा, लवलीन गुप्ता आदि लोगों के द्वारा पिछले काफी वर्षों की मेहनत से यह कार्य सफल हुआ है।

Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की 2. 38 करोड़ से सड़क का होगा निर्माण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Add
Add

Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की 2. 38 करोड़ से सड़क का होगा निर्माण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की 2. 38 करोड़ से सड़क का होगा निर्माण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी Hapur धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की 2. 38 करोड़ से सड़क का होगा निर्माण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News