Hapur में व्यापारी संवाद में उठी टैक्स सुधार की मांग, मंडी टैक्स खत्म करने का प्रस्ताव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राज्य कर विभाग जनपद हापुड़ द्वारा मेरठ रोड स्थित मंगल भवन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और टैक्स प्रणाली में सुधार की मांग की। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी टैक्स की मुख्यधारा से जुड़ चुका है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण लगातार बढ़ता हुआ टैक्स कलेक्शन है।

एक देश एक टैक्स (Hapur)

ललित अग्रवाल छावनी वालों ने कहा कि जब व्यापारी देशहित में टैक्स दे रहा है तो अब “एक देश, एक टैक्स” के वायदे को पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए। व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी मंडी समिति टैक्स से हो रही है, इसलिए इसे तत्काल समाप्त किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि खाद्य तेल पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा पुनः लागू की जाए, जिससे व्यापार को राहत मिल सके।

Hapur--
Hapur–

अंग्रेजी भाषा में अपील दाखिल करने की बाध्यता समाप्त हो (Hapur)

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा गठित ट्रिब्यूनल में अपील अंग्रेजी भाषा में दाखिल करने की बाध्यता राष्ट्रीय भाषा हिंदी का अपमान है। अपील को हिंदी भाषा में अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि छोटे व्यापारियों को सरल और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी मांग रखी कि राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के लिए दस लाख रुपये का आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा कार्ड लागू किया जाए।

- Advertisement -

एक समान जीएसटी दर लागू हो (Hapur)

ईंट भट्टा एसोसिएशन की ओर से विजय गोयल भट्टे वाले और प्रदीप गुप्ता भट्टे वालों ने ईंट भट्टों पर समाधान योजना लागू करने की मांग उठाई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि किताब-कॉपी, स्टील के बर्तन जैसी वस्तुओं की बिक्री पर 5 प्रतिशत जीएसटी है, जबकि उनके कच्चे माल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जो व्यापारियों के लिए असंतुलित है। उन्होंने मांग की कि बिक्री और कच्चे माल पर एक समान जीएसटी दर लागू की जाए।

यह रहे मौजूद (Hapur)

कार्यक्रम में विजेंद्र पंसारी, हर्ष शर्मा एडवोकेट, बृजमोहन अग्रवाल एडवोकेट, वीरेंद्र गर्ग बिट्टू, राजीव गर्ग दतियाना वाले, हरेंद्र कौशिक, मनीष कंसल मक्खन, सोनू बंसल, अमन गुप्ता, अमित कंसल, शांतनु सिंगल, संजीव अग्रवाल, शोरब अग्रवाल, दीपक बंसल, संजय डावर, अमित गुड़ वाले, एमएल दुआ एडवोकेट, पवन शर्मा, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता एवं राज्य कर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-