Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur): Hapur पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मदापुर रजवाहे में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला (Hapur) जानकारी के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur): Hapur पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मदापुर रजवाहे में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह को कुछ लोगों ने देखा कि मदापुर रजवाहे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह ग्राम हिंडालपुर निवासी धर्मी तोमर है। धर्मी की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Hapur)

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह रजवाहे के पास स्थित अपने खेत पर शनिवार को देखा गया था और नशे की हालत में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी Hapur रजवाहे में संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा तफरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News