Hapur महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाला दस हजारी बदमाश दबोचा

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur बाबूगढ़ थाना पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में घर लौट रही महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले दस हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। महिला अधिवक्ता पर फायरिंग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur बाबूगढ़ थाना पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में घर लौट रही महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले दस हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पीड़िता अधिवक्ता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी पुत्री हापुड़ कचहरी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह बछलौता रोड पर बाबा फार्म हाउस से घर की ओर चली तभी गांव के ही चार युवकों ने उनकी बेटी को रोका आर गाली गलौच की गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी पुत्री पर फायर कर दिया। गोली से उसकी बेटी का मोबाइल फोन टूट गया और वह घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बनखंडा नहर के पास से पकड़ा गया दस हजार का ईनामी आरोपी (Hapur)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम बनखंडा नहर के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ग्राम चक्रसेनपुर उर्फ बाबूगढ़ निवासी आकाश है। आरोपी आकाश की पुलिस को महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने के मामले में तलाश थी। एसपी हापुड़ ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Hapur महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाला दस हजारी बदमाश दबोचा Hapur महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाला दस हजारी बदमाश दबोचा Hapur महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाला दस हजारी बदमाश दबोचा Hapur महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाला दस हजारी बदमाश दबोचा Hapur महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाला दस हजारी बदमाश दबोचा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News