Hapur Crime News समाज में बदनामी के डर से कर दी थी योगिता की हत्या, पिता गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News (अमजद खान) सिंभावली पुलिस ने योगिता हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतका के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि समाज में बदनामी के घर से अपनी पुत्री की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस हत्याकांड में आरोपी की पत्नी की तलाश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News (अमजद खान) सिंभावली पुलिस ने योगिता हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतका के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि समाज में बदनामी के घर से अपनी पुत्री की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस हत्याकांड में आरोपी की पत्नी की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च की रात को गांव खुड़लिया निवासी 17 वर्षीय किशोरी योगिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। डायल 112 पर दी गई सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत का कारण गर्दन की हड्डी टूटना आया। जिसके बाद मृतका के मामा की तहरीर पर मृतका के पिता अमित और सौतेली मां कंचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी (Hapur Crime News)

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतका योगिता का प्रेम प्रसंद गांव के एक लड़के से चल रहा था, काफी समझाने पर भी वह मानती नहीं थी तथा उस लड़के से चोरी छिपे बात करती रहती थी, इससे गांव में उनकी काफी बदनामी हो रही थी। इससे तंग आकर उसने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 25 मार्च की रात को उसने व उसकी पत्नी ने मिलकर पुत्री की गर्दन तोड़कर पुत्री की हत्या कर दी।

आरोपी सौतेली मां की तलाश

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि योगिता हत्याकांड के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इस मामले में फरार चल रही मृतका की सौतेली मां की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur crime news समाज में बदनामी के डर से कर दी थी योगिता की हत्या, पिता गिरफ्तार Hapur crime news समाज में बदनामी के डर से कर दी थी योगिता की हत्या, पिता गिरफ्तार Hapur crime news समाज में बदनामी के डर से कर दी थी योगिता की हत्या, पिता गिरफ्तार Hapur crime news समाज में बदनामी के डर से कर दी थी योगिता की हत्या, पिता गिरफ्तार Hapur crime news समाज में बदनामी के डर से कर दी थी योगिता की हत्या, पिता गिरफ्तार Hapur crime news समाज में बदनामी के डर से कर दी थी योगिता की हत्या, पिता गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News