CLOSE

Hapur Crime News सपा नेता पत्नी हत्याकांड, सौतेली मां का हत्यारोपी फरार, 15 हजार का पुरस्कार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur Crime News बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कालोनी में संपत्ति को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता जहीर सलमानी के बेटे इमरान ने शनिवार को अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी। सपा नेता ने कोतवाली में अपने पुत्र इमरान व अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी सपा नेता के पुत्र इमरान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News )

सपा नेता जहीर सलमानी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने अपने जीवन में दो निकाह किए हैं। उसकी पहली पत्नी का नाम फातिमा है । जिससे उसे चार बच्चे हैं। सबसे बड़े पुत्र का नाम इमरान है, दूसरी लडकी इमराना, तीसरा लडका रिजवान, चौथी लडकी शहाना है । बडी लड़की इमराना का निकाह हो चुका है । उसकी दूसरी पत्नी का नाम नाजरीन है । जिससे उसके एक लड़का रिहान है। जिसकी उम्र 16 वर्ष है।

मुकदमें में पीड़ित ने बताया कि करीब दो माह पहले ग्राम चित्तौली में कुछ भूमि अपनी पत्नी नाजरीन व बेटे रिहान के नाम पर खरीदी थी। जिससे उसका बड़ा लडका इमरान उसकी दूसरी पत्नी नाजरीन से रंजिश रखने लगा था। प्रार्थी की नाजरीन व इमरान के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। जिसमें पहले भी कई बार कहा सुनी हुई थी। पीड़ित ने दोनों का बीच बचाव किया था।

- Advertisement -

वारदात के बाद से बंद आ रहा आरोपी का फोन (Hapur Crime News )

मुकदमें में बताया गया कि 30 मार्च को वह अपनी सम्पत्ति के काम से तहसील हापुड़ में आया था। तभी उसके घर पर काम कर रहे मजदूर मजदूर दिलशाद नें दोपहर करीब एक बजे दोपहर उसे सूचना दी कि नाजरीन को गोली लगी है तथा उन्हें देवनन्दनी अस्पताल लेकर जा रहे है । जिस पर वह देवनन्दनी अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरो नें प्रार्थी की पत्नी नाजरीन को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके लड़के इमरान का फोन भी बन्द आ रहा है तथा वह गायब है। उसे पूरा यकीन है कि उसी ने सम्पत्ति के बटवारे को लेकर उसकी पत्नी की हत्या की है । बेटे इमरान की संगत अच्छी नही थी। इमरान नें अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मेरी पत्नी की हत्या की है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur Crime News )

पुलिस ने सपा नेता के पुत्र इमरान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में दिनरात जुटी हुई है। पुलिस उसके मिलने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाए।

Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, सौतेली मां का हत्यारोपी फरार, 15 हजार का पुरस्कार Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, सौतेली मां का हत्यारोपी फरार, 15 हजार का पुरस्कार Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, सौतेली मां का हत्यारोपी फरार, 15 हजार का पुरस्कार Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, सौतेली मां का हत्यारोपी फरार, 15 हजार का पुरस्कार Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, सौतेली मां का हत्यारोपी फरार, 15 हजार का पुरस्कार Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, सौतेली मां का हत्यारोपी फरार, 15 हजार का पुरस्कार

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-