CLOSE

Hapur Crime News सपा नेता पत्नी हत्याकांड, संपत्ति को लेकर सौतेले बेटे ने की मां की हत्या; मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News संपत्ति को लेकर बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कालोनी में समाजवादी पार्टी के नेता जहीर सलमानी के बेटे ने अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में सपा नेता ने कोतवाली में अपने पुत्र इमरान व अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।

क्या दर्ज कराया मुकदमा (Hapur Crime News)

सपा नेता जहीर सलमानी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने जीवन में दो निकाह किए हैं। उसकी पहली पत्नी का नाम फातिमा है । जिससे उसे चार बच्चे हैं। सबसे बड़े पुत्र का नाम इमरान है, दूसरी लडकी इमराना, तीसरा लडका रिजवान, चौथी लडकी शहाना है । बडी लड़की इमराना का निकाह हो चुका है । उसकी दूसरी पत्नी का नाम नाजरीन है । जिससे उसके एक लड़का रिहान है। जिसकी उम्र 16 वर्ष है।

मुकदमें में पीड़ित ने बताया कि करीब दो माह पहले ग्राम चित्तौली में कुछ भूमि अपनी पत्नी नाजरीन व बेटे रिहान के नाम पर खरीदी थी। जिससे उसका बड़ा लडका इमरान नाजरीन से रंजिश रखने लगा था। प्रार्थी की नाजरीन व इमरान के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। जिसमें पहले भी कई बार कहा सुनी हुई थी। पीड़ित ने दोनों का बीच बचाव किया था।

- Advertisement -

पुत्र समेत अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा (Hapur Crime News)

मुकदमें में बताया गया कि 30 मार्च को वह अपनी सम्पत्ति के काम से तहसील हापुड़ में आया था। तभी उसके घर पर काम कर रहे मजदूर मजदूर दिलशाद नें दोपहर करीब एक बजे दोपहर उसे सूचना दी कि नाजरीन को गोली लगी है तथा उन्हें देवनन्दनी अस्पताल लेकर जा रहे है । जिस पर वह देवनन्दनी अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरो नें प्रार्थी की पत्नी नाजरीन को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरो नें उसकी पत्नी को गोली लगना बताया है ।

पीड़ित ने बताया कि उसके लड़के इमरान का फोन भी बन्द आ रहा है तथा वह गायब है। उसे पूरा यकीन है कि उसी ने सम्पत्ति के बटवारे को लेकर उसकी पत्नी की हत्या की है । बेटे इमरान की संगत अच्छी नही थी। इमरान नें अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मेरी पत्नी की हत्या की है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू

कोतवाली पुलिस का कहना है कि सपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के सौतेले बेटे इमरान व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रयास है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, संपत्ति को लेकर सौतेले बेटे ने की मां की हत्या; मुकदमा दर्ज Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, संपत्ति को लेकर सौतेले बेटे ने की मां की हत्या; मुकदमा दर्ज Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, संपत्ति को लेकर सौतेले बेटे ने की मां की हत्या; मुकदमा दर्ज Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, संपत्ति को लेकर सौतेले बेटे ने की मां की हत्या; मुकदमा दर्ज Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, संपत्ति को लेकर सौतेले बेटे ने की मां की हत्या; मुकदमा दर्ज Hapur crime news सपा नेता पत्नी हत्याकांड, संपत्ति को लेकर सौतेले बेटे ने की मां की हत्या; मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-