Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल पहुंचे हापुड़, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पद के आवेदन किए स्वीकार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी के दिल्ली रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन को लेकर एक समीक्षा बैठक की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का हापुड़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उनके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी के दिल्ली रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन को लेकर एक समीक्षा बैठक की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का हापुड़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव/प्रभारी पुरुषोत्तम नागर भी पहुंचे।

क्या बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (Hapur)

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की और जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पद को लेकर आवेदन मांगे। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पदों पर अपने अपने आवेदन राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल को सौंपे। प्रदीप नरवाल ने कहा हैं कि उत्तर प्रदेश में सभी जनपदों में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

कांग्रेस का जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के लिए अपने आवेदन पत्र देना चाहता हैं वह आवेदन पत्र दे सकता हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी अध्यक्ष पद पर आवेदन देने की पूर्ण आजादी हैं। पार्टी की सच्चे मन और पूर्व निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने वाला हर इच्छुक कार्यकर्ता अपना आवेदन पत्र दे सकता हैं।

अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ेंगे (Hapur)

शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारियों ने अपना आवेदन पत्र राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल को सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में कई लोगों की कांग्रेस में ज्वाइनिंग होनी हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस हर धर्म और जाति का बराबर सम्मान करने वाली पार्टी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में लोगों को संगठन से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सहर्ष स्वीकार किया जाएगा (Hapur)

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि शीर्ष नेतृत्व जिस किसी को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपेगा। आलाकमान के फैसले को कांग्रेस का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहर्ष स्वीकार करेगा।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, रामप्रसाद जाटव, रघुवीर सिंह एडवोकेट, आईसी शर्मा, वीसी शर्मा, पूर्व सभासद इरफ़ान अहमद, सुशील शर्मा, मैनुद्दीन आरिमा, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अमित सैनी, अब्दुल कादिर, संदीप कुमार, राजसिंह गुर्जर, धर्मेंद्र कश्यप, कुसुमलता, यशपाल सिंह, रविन्द्र गुर्जर, नरेश भाटी, जलज तेवतिया, दीपक मोघे, यश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुबोध शास्त्री, निसार पठान, विनोद कर्दम, देवेंद्र कुमार, जस्सा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल पहुंचे हापुड़, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पद के आवेदन किए स्वीकार Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल पहुंचे हापुड़, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पद के आवेदन किए स्वीकार Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल पहुंचे हापुड़, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पद के आवेदन किए स्वीकार Hapur कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल पहुंचे हापुड़, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पद के आवेदन किए स्वीकार

Add
Add

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News