Hapur में जमीन खरीदना होगा महंगा: एक अगस्त से लागू होंगे नए सर्किल रेट, धौलाना में 30% तक वृद्धि

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में आठ साल बाद सर्किल रेट में वृद्धि को जिलाधिकारी ने अंतिम मंजूरी दे दी है। एक अगस्त 2025 से नए सर्किल रेट लागू होंगे, जिसके बाद बैनामे बढ़ी हुई दरों पर होंगे। इस वृद्धि से उप निबंधक कार्यालय को 20% तक अतिरिक्त राजस्व प्राप्त […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में आठ साल बाद सर्किल रेट में वृद्धि को जिलाधिकारी ने अंतिम मंजूरी दे दी है। एक अगस्त 2025 से नए सर्किल रेट लागू होंगे, जिसके बाद बैनामे बढ़ी हुई दरों पर होंगे। इस वृद्धि से उप निबंधक कार्यालय को 20% तक अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। धौलाना तहसील में अधिकतम 30% और गढ़मुक्तेश्वर में न्यूनतम 5-10% वृद्धि की गई है।

सर्किल रेट वृद्धि की प्रक्रिया (Hapur)

मई 2025 में सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिकारियों ने क्षेत्रों में सर्वे किया और जून-जुलाई में आपत्तियां मांगी गईं। आपत्तियों का निस्तारण जुलाई में पूरा हुआ। पहले 21 जुलाई से दरें लागू होने वाली थीं, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे एक अगस्त तक टाला गया।

तहसील-वार सर्किल रेट में वृद्धि (Hapur)

  • हापुड़ तहसील: शहरी क्षेत्रों में करीब 20% और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10-15% वृद्धि।
  • धौलाना तहसील: शहरी क्षेत्रों में करीब 20% और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 25-30% वृद्धि।
  • गढ़मुक्तेश्वर तहसील: आधे हिस्से में करीब 5-10% वृद्धि।

प्रमुख क्षेत्रों में नई दरें (प्रति वर्ग मीटर)

हापुड़ तहसील (सदर प्रथम)

  • अशोक कॉलोनी: ₹24,000 से ₹28,800
  • आनंद विहार: ₹11,500 से ₹14,000
  • कलक्टर गंज: ₹20,000 से ₹24,000
  • तारामिल: ₹23,000 से ₹27,600

हापुड़ तहसील (सदर द्वितीय)

  • किशन गंज: ₹22,000 से ₹26,400
  • भगवती गंज: ₹22,000 से ₹26,400
  • शिवपुरी: ₹20,000 से ₹24,000
  • इंद्रलोक कॉलोनी: ₹22,000 से ₹26,400

गढ़मुक्तेश्वर तहसील

  • आलमगीरपुर: ₹6,300 से ₹6,600
  • ब्रजघाट: ₹8,400 से ₹8,800
  • बक्सर: ₹5,000 से ₹5,200
  • बागड़पुर: ₹7,600 से ₹8,000

धौलाना तहसील

  • अग्रसेन मार्केट, फरीदनगर रोड: ₹8,500 से ₹11,000
  • कृष्णगंज, गांधी बाजार: ₹16,000 से ₹20,800
  • धोबीघाट: ₹7,000 से ₹9,100
  • चाह डिब्बा: ₹13,000 से ₹16,900

क्या कहते हैं अफसर

एक अगस्त से नए सर्किल रेट पर ही बैनामे किए जाएंगे। कार्यालय में नए सर्किल रेट की सूची चस्पा कर दी गई है। तीनों तहसीलों में अलग-अलग सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। – सुनील सिंह, एआइजी

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News