Hapur अवैध संबंधों के चलते देवर-भाभी ने की अंकित की हत्या, हापुड़ कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

Khabarwala 24 News Hapur: Hapurयूपी के जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में खाली पड़े मैदान में 1 मार्च को हुई अंकित की निर्मम हत्या के मामले का हापुड़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों, रचना और उसके देवर लोकेश, को गिरफ्तार कर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapurयूपी के जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में खाली पड़े मैदान में 1 मार्च को हुई अंकित की निर्मम हत्या के मामले का हापुड़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों, रचना और उसके देवर लोकेश, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

अवैध संबंध बने हत्या की वजह

2 मार्च की सुबह आनंद विहार के खाली मैदान में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी अंकित के रूप में हुई। अंकित के गले और शरीर पर चाकू के गहरे घाव थे, जो सुनियोजित हत्या की ओर इशारा करते थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित का उसी मोहल्ले की रहने वाली रचना के साथ अवैध संबंध थे। रचना ने पुलिस को बताया कि अंकित उसकी नाबालिग पुत्री पर भी गलत नजर रखता था, जिसका उसने विरोध किया था। अंकित की बढ़ती हरकतों से परेशान रचना ने उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अंकित नहीं माना। इस बीच, रचना ने अपने देवर लोकेश को इस मामले की जानकारी दी। लोकेश ने अंकित को रचना के घर आने से मना किया, लेकिन अंकित की हरकतें कम नहीं हुईं।

सुनियोजित तरीके से रची हत्या की साजिश

रचना और लोकेश ने मिलकर अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 1 मार्च की रात रचना ने अंकित को फोन कर आनंद विहार के खाली मैदान में बुलाया। दोनों पहले भी इस स्थान पर मिल चुके थे, इसलिए अंकित बिना किसी शक के वहां पहुंच गया। रचना और लोकेश पहले से ही मैदान में मौजूद थे। जैसे ही अंकित वहां पहुंचा, लोकेश ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

क्या कहते हैं अधिकारी

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो टीमों को हत्याकांड की जांच के लिए लगाया था। गहन जांच और सबूतों के आधार पर रचना और लोकेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और अंकित की हत्या करने की बात कबूल की। लोकेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News