Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाते हुए शादी के कार्ड के नाम पर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 99500 रुपये उड़ा लिए। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर हाफिजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटियाना निवासी मुनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर माह में उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान मोबाइल नंबर से शादी का कार्ड भेजा गया था। यह कार्ड एक एपीके (APK) फाइल के रूप में था। कार्ड देखने की उत्सुकता में जैसे ही उन्होंने उस फाइल पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया।
जानकारी मिलते ही पीड़ित के उड़े होश (Hapur)
फोन हैक होने के बाद साइबर ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से दो बार में कुल 99500 रुपये निकाल लिए। पहले खाते से 99 हजार रुपये और बाद में 500 रुपये की निकासी की गई। जब पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से लेनदेन का मैसेज आया, तब उसे ठगी का अहसास हुआ।अपने खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर घटना की सूचना दी और इसके बाद हाफिजपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)
हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस ने की अपील (Hapur)
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले अनजान लिंक, एपीके फाइल या शादी के कार्ड जैसे संदेशों को न खोलें। इस तरह के संदेश साइबर ठगी का माध्यम बन सकते हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


