Hapur : अच्छेजा के पास बीए छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव अच्छेजा स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार को सावन के पहले सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस की प्रारंभिक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव अच्छेजा स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार को सावन के पहले सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला गृहक्लेश के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना ने स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ा दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि अच्छेजा रेलवे फाटक के पास एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से मृतका की पहचान की। मृतका दिल्ली रोड के एक गांव की निवासी थी और दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां परिवार में शोक का माहौल छा गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Hapur)

पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि छात्रा ने गृहक्लेश के चलते राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News