Hapur मोनाड विश्वविद्यालय के अवैध हॉस्टल निर्माण पर प्राधिकरण की सीलिंग कार्रवाई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने सोमवार को गांव कस्तला कास्माबाद में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय में अवैध रूप से बन रहे चार मंजिला हॉस्टल पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह हॉस्टल एक हजार गज क्षेत्र में बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने सोमवार को गांव कस्तला कास्माबाद में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय में अवैध रूप से बन रहे चार मंजिला हॉस्टल पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह हॉस्टल एक हजार गज क्षेत्र में बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा, और प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ी चेतावनी जारी की।

प्राधिकरण की कार्रवाई

प्राधिकरण सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मोनाड विश्वविद्यालय को 3 अक्टूबर 2023और 25 अक्टूबर 2023 को अवैध निर्माण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने कोई जवाब नहीं दिया और चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखा। गुप्ता ने बताया कि हॉस्टल निर्माण के लिए प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पूर्व में कई बार नोटिस के माध्यम से चेतावनी दी गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे अनदेखा किया।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

प्रवीण गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय दोबारा अवैध निर्माण करता पाया गया, तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति निर्माण कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टीम में यह रहे मौजूद

सीलिंग कार्रवाई में उपजिलाधिकारी इला प्रकाश, सीओ अनीता चौहान, प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार, प्रभारी प्रवर्तन वीरेश कुमार, अवर अभियंता जितेंद्रनाथ दूबे, और अंगद सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस की उपस्थिति ने कार्रवाई को सुचारू रूप से संपन्न करने में मदद की।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News