Hapur यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने चलाया स्वच्छता अभियान , प्रतियोगिता का किया आयोजन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा केंद्र सरकार के निर्देश पर श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चों के मध्य कला लेखन प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान पर स्लोगन प्रतियोगिता कराईं गई। बच्चे देश का भविष्य (Hapur) कवि एवं साहित्यकार डा अनिल बाजपेई ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा केंद्र सरकार के निर्देश पर श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चों के मध्य कला लेखन प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान पर स्लोगन प्रतियोगिता कराईं गई।

बच्चे देश का भविष्य (Hapur)

कवि एवं साहित्यकार डा अनिल बाजपेई ने कहा कि इस प्रकार से आयोजित प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभाओं को सामने लाती हैं । बच्चे आने वाला कल हैं। देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। देश की बागडोर इनको ही संभालनी है।भविष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं का सामना करने के लिए यदि ये बच्चे मानसिक रूप से तैयार रहेंगे तो ये बच्चे देश को अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे।

मेधावियों को किया पुरस्कृत (Hapur)

प्रतियोगिता के पुरस्कार वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी ,पंकज राणा धीरज शर्मा और डा अनिल बाजपेई द्वारा वितरण किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी द्वारा बताया गया कि शहर के अन्य कुछ और विद्यालयों के बच्चों के मध्य संयुक्त प्रतियोगिता बहुत शीघ्र ही उपरोक्त कंपनी द्वारा आयोजित की जाएंगी जिसमें हापुड़ जनपद के प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके।

सीखने का मिलता है मौका (Hapur)

धीरज शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से कड़ी मेहनत करना,लक्ष्य हासिल करना एवं दूसरों से सीखने का मौका मिलता है। पंकज राणा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से आत्मसम्मान एवं सामाजिक कौशल विकसित होता है

आभार व्यक्त किया (Hapur)

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या गगनदीप कौर ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया । डॉक्टर अनिल वाजपेयी एवं पंकज राणा को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर एडवोकेट मनीष साध, धीरज शर्मा, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, प्रीतम सिंह, श्रीमति सारिका एवं नीतू जगोत्रा के साथ- साथ विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News