Hapur एलायंस क्लब हापुड़ गौरव ने एकेपी कालेज में लगवाया वाटर कूलर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में यहां स्वर्गाश्रम रोड स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वाटर कूलर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने फीता काटकर किया। बालिकाएं नए भारत का भविष्य (Hapur) कार्यक्रम संयोजक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आराधना बाजपेई ने कहा कि बालिकाएं […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में यहां स्वर्गाश्रम रोड स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वाटर कूलर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने फीता काटकर किया।

बालिकाएं नए भारत का भविष्य (Hapur)

कार्यक्रम संयोजक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आराधना बाजपेई ने कहा कि बालिकाएं नए भारत का भविष्य हैं । गर्मी के असहनीय मौसम में शीतल और शुद्ध जल मन को तृप्त करता है एवं शारीरिक बीमारियों से व्यक्ति को निजात दिलाता है। इसी उद्देश्य से संस्था ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया है।मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने कहा कि एलायंस क्लब इस प्रकार के सेवा कार्यों से संस्था के गौरव में वृद्धि कर रहा है ।

विद्यार्थी ही आने वाली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं (Hapur)

विशिष्ट अतिथि पूर्व इंटरनेशनल एडवाइजर डा अनिल बाजपेई ने कहा कि विद्यार्थी ही आने वाली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका विकास और उनकी शिक्षा भविष्य के समाज,अर्थव्यवस्था,और राजनीति को प्रभावित करती है ।संस्था की अध्यक्ष मधु अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में वाटर कूलर द्वारा जल सेवा प्रदान करके संस्था एक आत्म संतुष्टि की अनुभूति कर रही है। संस्था इस तरह के सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।

इन्होंने भी विचार व्यक्त किए (Hapur)

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिमरन गोयल ने कहा कि संस्था सेवा ही जीवन सेवा ही उद्देश्य को चरितार्थ कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी रेखा सिंह ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अर्चना कंसल अनीता गुप्ता,एवं सुनीता शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

आभार व्यक्त किया (Hapur)

कार्यक्रम के अंत में डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ साधना तोमर ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि एलायंस क्लब हापुड़ गौरव सचमुच में सेवा के कार्यों को करते हुए संस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है।उनके द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर छात्राओं को न केवल सुविधा प्रदत्त करेगा अपितु शिक्षा के अनुकूल वातावरण बनाने में भी वृद्धि करेगा।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर अजय बंसल,डा अनिल बाजपेई, डा आराधना बाजपेई,मधु गर्ग,पारुल अग्रवाल,अनीता गुप्ता,अर्चना कंसल,सिमरन गोयल,रेखा सिंह, बीना वर्मा,सुनीता शर्मा,रजनी बंसल, डा साधना तोमर,डा जया शर्मा,अरुणा शर्मा,आभा शुक्ला,डा सरोज तनहा हर्षित,एवं अमित शर्मा उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News