CLOSE

Hapur Accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Accident कोतवाली क्षेत्र में मोदी नगर रोड पर अज्ञात वाहन और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur Accident)

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात्रि मोदी नगर रोड पर बांके बिहारी रेस्टेरेंट के पास एक कैंटर की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। जिसमें कैंटर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur Accident)

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त ग्राम देहरा कुटीर जनपद अमोराहा निवासी गौरीशंकर शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजन को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और वह आनन फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur Accident)

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी Hapur accident सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-