Hapur में NH 9 पर धान से भरा ट्रक पलटा, तेज, मची अफरा तफरी, चालक सुरक्षित

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले में सोमवार रात ततारपुर बाईपास हाईवे के अंडरपास के नीचे धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक से धान की भारी मात्रा में बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। चालक को मामूली चोटें […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले में सोमवार रात ततारपुर बाईपास हाईवे के अंडरपास के नीचे धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक से धान की भारी मात्रा में बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन और माल को हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गढ़मुक्तेश्वर से हरियाणा की ओर जा रहा धान लदा ट्रक ततारपुर हाईवे अंडरपास के पास तेज रफ्तार में था। अचानक चालक का नियंत्रण खोने से ट्रक पलट गया, और सैकड़ों बोरे सड़क पर फैल गए। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

चालक का प्राथमिक उपचार कराया (Hapur)

ट्रक चालक बागपत निवासी वसीम को हादसे में उसे हल्की चोटें लगीं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति स्थिर है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

थाना प्रभारी हापुड़ देहात विजय गुप्ता का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया था। चालक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने क्रेन की मदद से तुरंत क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर और धान की बोरियों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दिया है।

Add
Add

Hapur में nh 9 पर धान से भरा ट्रक पलटा, तेज, मची अफरा तफरी, चालक सुरक्षित
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News