Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर ततारपुर गुरुकुल के पास एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा टाइल्स से भरा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर गिर गया। हादसे में ट्रोला दो हिस्सों में बंट गया और लाखों रुपये की टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार दिल्ली से टाइल्स से भरा एक ट्रोला लेकर अरनिया, थाना सापुरा, जिला भिलवाड़ा, राजस्थान निवासी जगवीर सिंह और क्लीनर शाहपुरा, थाना भिलवाड़ा निवासी बब्लू लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह को जैसे ही वह ततारपुर में गुरुकुल के पास पहुंचे तो अचानक ट्राला अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)
हादसे की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रोले को हटाया गया और टूटी टाइल्स को साफ कर यातायात व्यवस्था बहाल की गई। उन्होंने बताया कि चालक और क्लीनर को हल्की चोटें आईं। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रोला अनियंत्रित हुआ। पुलिस ने ट्रोला स्वामी को हादसे की जानकारी दी और आगे की जांच शुरू कर दी है।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

