Hapur में चलती बुलेट मोटरसाइकिल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर एक चलती बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं और लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की तत्परता […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर एक चलती बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं और लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की तत्परता और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, शोएब नामक युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बाजार की ओर मोबाइल खरीदने जा रहा था। शोएब, हापुड़ का निवासी है और वर्तमान में मोहल्ला चमरी में अपने रिश्तेदार असलम के घर रहकर बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय वह दिल्ली रोड पर बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक उसकी मोटरसाइकिल में आग लग गई। शोएब ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई।

त्वरित कार्रवाई ने बचाई जान (Hapur)

आग की लपटें देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीक होने के कारण लगी हो सकती है, लेकिन अभी तक इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News