Hapur में बाइक के बैग से 1.80 लाख रुपये चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Khabarwala 24 News Hapur:थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी बाइक से 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक के बैग से रुपये चोरी कर ले जाते हुए एक युवक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी बाइक से 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक के बैग से रुपये चोरी कर ले जाते हुए एक युवक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव हबिसपुर बिगास निवासी निजामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल में पिछले कई वर्षों से रिसेप्शन कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसने अपना एक प्लॉट विक्रय किया था। प्लॉट बिक्री के एवज में उसे 1.80 लाख रुपये नकद और एक चेक प्राप्त हुआ।

बाइक में रखा बैग गायब मिला (Hapur)

पीड़ित ने चेक अपने पास रख लिया, जबकि नकदी उसने अपनी बाइक में रखे बैग में रख दी। इसके बाद वह बाइक को अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर अपनी ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह पार्किंग में पहुंचा तो बाइक के बैग से नकदी गायब मिली।घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक युवक बाइक के पास पहुंचकर बैग से रुपये निकालते हुए और मौके से फरार होते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को चोरी की सूचना दी।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित ने देर रात थाना देहात पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News