CLOSE

Hapur में साइबर ठगी: विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर, बिलाल मस्जिद के पास निवासी व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया है। साइबर ठगों ने विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित से 1.20 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

क्या है पूरा मामला

चांद मोहम्मद ने साइबर थाने में एक ठगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि 16 दिसंबर 2022 को उनके फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को इमरान बताया। आरोपी ने विदेश भेजने के लिए वीजा दिलाने का लालच देकर पीड़ित को मेरठ के सिवाल खास बुलाया। वहां मुलाकात के दौरान आरोपी ने वीजा और अन्य खर्चों के नाम पर चांद मोहम्मद से 20000 रुपये नकद ले लिए और कहा कि वह जल्द ही संपर्क करेगा।

बातों में फंसाकर एक लाख रुपये आॅन लाइन ले लिए

कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया और पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर विश्वास जीता। इस बार उसने विभिन्न बहानों से पीड़ित से 1 लाख रुपये और ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़ित को बहानेबाजी कर फंसाए रखा, लेकिन कुछ समय बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया और उसका नंबर भी बंद हो गया। चांद मोहम्मद को तब जाकर साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शरू की जांच

साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह घटना साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को दर्शाती है, जिसमें ठग लोग भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने या अन्य लालच देकर ठग लेते हैं।

Hapur
Hapur
Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-