सरकार बदले व्यवस्था, हाईवे के साथ गांवों के मार्गों पर दे ध्यान : पूरन सिंह

सरकार बदले व्यवस्था, हाईवे के साथ गांवों के मार्गों पर दे ध्यान : पूरन सिंह खबरवाला24 न्यूज, हापुड़: किसान-मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि सरकार को व्यवस्था बदलने की काफी आवश्यकता है। हाईवे तो बनाए जा रहे हैं, लेकिन गांवों की सड़कों और संपर्क मार्गों का बुरा हाल है। इन ओर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सरकार बदले व्यवस्था, हाईवे के साथ गांवों के मार्गों पर दे ध्यान : पूरन सिंह

खबरवाला24 न्यूज, हापुड़:

किसान-मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि सरकार को व्यवस्था बदलने की काफी आवश्यकता है। हाईवे तो बनाए जा रहे हैं, लेकिन गांवों की सड़कों और संपर्क मार्गों का बुरा हाल है। इन ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए। किसानों का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही मांगाें को पूरा नहीं किया गया तो अगली महापंचायत जिलाधिकारी कार्यालय पर होगी।

ग्राम बडौदा सिहानी में बुधवार को किसान-मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महापंचायत हुई। जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर वक्ताओं ने विचार रखे। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि बिना लड़े जंग नहीं जीती जाती है। इसीलिए अपनी समस्याओं को लेकर किसान और मजदूरों को लड़ाई लड़नी होगी। कोई भी लड़ाई लक्ष्य और योजनाबद्ध तरीके से लड़ी जाने चाहिए, तभी उसे सफलता मिलती है।

उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान न हो पाने के कारण किसान परेशान है, जबकि सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। पराली और पत्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज का कानून वापस लिया जाएं। हापुड़-सपनावत मार्ग पर बडौदा सिहानी को गंदे पानी के जलभराव से निजात दिलाई जाए।

महापंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी धौलाना विवेक यादव को सौपा गया। उपजिलाधिकारी ने नियमानुसार समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रहमसिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष महेश तोमर, प्रवक्ता मेरठ मंडल राम अवतार सिसोदिया, सलमान राणा, विजेंद्र सिंह चौहान, मुस्कीम, नौशाद अली, राशिद अली, आमिर खां, आदि किसान नेता मौजूद रहे। 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News