कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज, सिंभावली राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रविवार की सुबह को कोहरा पड़ने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। सर्द हवाओं ने लोगों को काफी परेशान रखा। धूप निकलने पर लोगों को राहत की सास मिली। शनिवार को तेज छूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली थी। रविवार सुबह को चारों ओर कोहरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज, सिंभावली

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रविवार की सुबह को कोहरा पड़ने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। सर्द हवाओं ने लोगों को काफी परेशान रखा। धूप निकलने पर लोगों को राहत की सास मिली।

शनिवार को तेज छूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली थी। रविवार सुबह को चारों ओर कोहरा छा गया। तीन फुट दूर का भी लोगों को नहीं दिख रहा था। जिससे दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग, मेरठ और बुलंदशहर रोड पर वाहनों के पहिए थम गए।

अधिकांश वाहन चालकों ने अपने अपने वाहनों को होटलों पर रोक लिए और कोहरा समाप्त होने का इंतजार करने लगे, ताकि अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। ठंडी हवा के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सर्द हवाओं और कोहरा के कारण सुबह की सैर करने वाले अधिकांश लोग घरों में रहे। बुजुर्गों और बच्चों का ठंड से बचाव किया गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिल सकी।

मौसम वैज्ञानिक डाक्टर नफीर चौधरी का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे फिलहाल सर्द हवाओं से राहत मिलना आसान नहीं है। कोहरे से लोगों को बचाव करना चाहिए।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News