दुकानों पर सीलिंग करने के विरोध में धरने पर बैठे किसान नेता

Khabarwala24 News Hapur: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलोता स्थित पेट्रोल पंप के बराबर में एचपीडीए द्वारा पिछले दिनों पांच दुकानों को सील कर दिया था। इसको लेकर भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। मौके पर प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाने की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलोता स्थित पेट्रोल पंप के बराबर में एचपीडीए द्वारा पिछले दिनों पांच दुकानों को सील कर दिया था। इसको लेकर भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। मौके पर प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाने की मांग की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव बछलोता स्थित पेट्रोल पंप के बराबर में जगवीर सिंह पुत्र खचेड़ू ने (दादा लाई ) निजी जमीन पर पांच दुकानों का निर्माण कराया। था। पिछले दिनों एचपीडीए की टीम ने सीलिंग प्रक्रिया लगाते हुए दुकानों को सील किया था। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ता दुकानों के बाहर धरने पर बैठ गए । उनका कहना था कि दादा लाई जमीन पर भी एचपीडीए के द्वारा निर्माण कार्य को सीलिंग करना और ग्रामीण क्षेत्रों में भवनों पर सीलिंग करना घोर अपराध है। किसानों का आरोप है कि यह एचपीडीए कि तानाशाही गलत है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद है।

प्राधिकरण के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग

धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी और सदस्यों ने एचपीडीए के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। धरना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और धरना दे रहे कार्यकर्ताओं से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

दुकानों पर सीलिंग करने के विरोध में धरने पर बैठे किसान नेता

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News