शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा तांता, महिलाओं ने पूजा अर्चना कर मिश्रित जल से किया अभिषेक

Khabarwala24NewsHapur:जनपद में मंगलवार को महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर्व बसोड़ा धूमधाम से मनाया और शीतला माता की पूजा अर्चना कर परिवार को निरोगी रखने की कामना भी की। बड़ी संख्या में मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए महिलाएं मौजूद रहीं। लंबी कतारों में लगी रही महिलाएं स्वर्ग आश्रम रोड पर मोहल्ला शिवपुरी में स्थित […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur:जनपद में मंगलवार को महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर्व बसोड़ा धूमधाम से मनाया और शीतला माता की पूजा अर्चना कर परिवार को निरोगी रखने की कामना भी की। बड़ी संख्या में मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए महिलाएं मौजूद रहीं।

लंबी कतारों में लगी रही महिलाएं

स्वर्ग आश्रम रोड पर मोहल्ला शिवपुरी में स्थित माता शीतला देवी मंदिर स्थित है। जहां प्रत्येक वर्ष महिलाएं बसोड़ा पर पूजा अर्चना करने के लिए एकत्रित होती हैं। सोमवार की साम को महिलाओं ने अपने अपने घरों में पकवान व पूजन की सामग्री तैयारी की। मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मां शीतला की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओंं का हुजूम उमड़ पड़ा। कतार में लगकर महिलाओं को अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने शीतला माता का अभिषेक किया।

संक्रामक रोग दूर करने की कामना

महिलाओं ने मां से परिवार को निरोगी रखनी की गुहार की। बताया जाता है कि शीतला देवी के पूजन से परिवार चेचक जैसे संक्रामक रोगों से दूर रहता है और सदैव उनपर मां की कृपा बनी रहती है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बेहतर व्यवस्था की ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मंदिर के बाहर लगी दुकानों पर बच्चों के आइसक्रीम आदि का आनंद लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News