Crime News तगासराय में नाले में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Crime news यूपी के जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार, की शाम को तगासराय गूली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाले में युवक का शव पड़ा मिला। इस खबर ने पूरे मोहल्ले में सनसनी फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की, तो पता […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Crime news यूपी के जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार, की शाम को तगासराय गूली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाले में युवक का शव पड़ा मिला। इस खबर ने पूरे मोहल्ले में सनसनी फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की, तो पता चला कि मृतक तगासराय का ही निवासी वरुण शर्मा था, जो पिछले चार दिनों से लापता था। वरुण शराब का आदी था और उसकी मौत ने परिवार वालों को सदमे में डाल दिया।

नाले में शव मिलने से मची अफरा-तफरी (Crime news)

मंगलवार की शाम को तगासराय गूली के कुछ लोगों ने नाले में एक युवक का शव देखा। ये खबर जंगल की आग की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और शिनाख्त शुरू की। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक कोई और नहीं, बल्कि मोहल्ले का ही वरुण शर्मा था। ये सुनते ही मोहल्ले में मातम छा गया।

कौन था वरुण शर्मा? परिवार का हाल-बेहाल(Crime news)

पुलिस की जांच में पता चला कि वरुण शर्मा तगासराय मोहल्ले का निवासी था। वह शराब का आदी था और पिछले चार दिनों से घर से गायब था। वरुण की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, और एक बड़ा भाई है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई। वरुण के पिता नरेश कुमार की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शव मिलने की खबर सुनते ही वरुण की मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुशीला ने बताया, वरुण चार दिन से घर नहीं आया था। वो एक क्रॉकरी की दुकान पर काम करता था।बताया गया कि वरुण अक्सर घर के अलावा बाहर भी सो जाया करता था।

पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा (Crime news)

हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News