कांग्रेस ने की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी की निंदा, राष्ट्रपति को संबंधित सौंपा ज्ञापन

Khabarwala 24 News Hapur: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उच्च स्तरीय जांच और मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में क्या कहा

भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित एवं शोभनीय टिप्पणी के मामला संज्ञान में आया है जिसके वीडियो निरंतर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इस घटना की खबर भी लगातार न्यूज चैनलों और समाचार पत्र के माध्यम से देखने को मिल रहा है । इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हमारे देश के बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी द्वारा भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा अमर्यादित और शोभनीय टिप्पणी निंदनीय हैं।इतना ही नहीं भाजपा मंत्री द्वारा अमर्यादित और शोभनीय टिप्पणी करने पर भी कोई करवाई नहीं हो रही है, जो कि उतर प्रदेश में समाज के लिए बड़ी ही शर्मशार कर देने वाली घटना है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने टिप्पणी की निंदा की

जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा, “यह टिप्पणी निंदनीय और शर्मनाक है। यह भारतीय सेना, महिलाओं और देश के सम्मान के खिलाफ है। हम मांग करते हैं कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।” उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह कोई मंत्री हो या सामान्य नागरिक।

यह रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पीसीसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रामप्रसाद जाटव, कुसुमलता, नरेश भाटी, रविंदर गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, भरत लाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, सचिन कुमार, विकी शर्मा, जस्सा सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुशील शास्त्री, सैयद अय्याजुद्दीन, एस.पी. सिंह, प्रेम कुमार सिंह, रघुवीर सिंह, रघुबर सिंह, डॉ. जकारिया मनसबी, मेजर शौकीन चौधरी, अब्दुल कलाम, खुशनुद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News