स्वच्छ सर्वेक्षण में हापुड़ को देश में पहले स्थान पर लाएं: सीडीओ

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में देश में हापुड़ जनपद पहले स्थान पर रहे इसके लिए सभी सार्थक प्रयास करें। मुख्य विकास अधिकारी सोमवार को जिला समिति की बैठक में संबोधित कर रही थी। उन्होंने ग्राम स्तरीय स्व: मूल्यांकन एवं सहभागी आंकलन का कार्य […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में देश में हापुड़ जनपद पहले स्थान पर रहे इसके लिए सभी सार्थक प्रयास करें।

मुख्य विकास अधिकारी सोमवार को जिला समिति की बैठक में संबोधित कर रही थी। उन्होंने ग्राम स्तरीय स्व: मूल्यांकन एवं सहभागी आंकलन का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ग्रामों का स्व मूल्यांकन 500 अंकों का है। इसमें 100 अंक प्रचार प्रसार, क्षमता वर्धन और समग्र स्वच्छता पर किए गए कार्यों के लिए है। इसी तरह 150 अंक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और 150 अंक ग्रे वाटर प्रबंधन पर है। 100 अंक मलीय प्रबंधन पर है। सभी को स्व: मूल्यांकन का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रथम चरण के बाद दूसरा चरण प्रारंभ होगा।

दूसरे चरण में एमआईएस और डायरेक्ट आबजरवेशन पर होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए तीन श्रेणियों में पंचायतों का चयन किया जाएगा। प्रथम श्रेणी में 2000 तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों को, दूसरी श्रेणी में 2000 से 5000 की आबादी वाली ग्राम पंचायतों को और तीसरी श्रेणी में 5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को रखा गया है। जिले स्तर पर, राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर तीनो श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।

ग्राम पंचायत के लोगों को वार्ड स्तर पर ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की जानकारी देने के लिए चौपाल या गोष्ठी का आयोजन करने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति के सदस्य धौलाना के ब्लॉक प्रमुख निशांत सिशोदिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, ग्राम प्रधान असौड़ा प्रधान के अलावा सहायक विकास अधिकारी पंचायत और एस बी एम की टीम मौजूद रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News