CLOSE

किसानों की समस्या को लेकर भाकियू (भानू) ने दिया धरना

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: भारतीय किसान यूनियन(भानू) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने किसानों का गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर धरना दिया।

वक्ताओं ने कहा कि जिले की दोनों चीनी मिल किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कर रही है। इसको लेकर किसान भूखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। किसानों को जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराया जाए। जिले में गन्ने के ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ओवरलोड वाहनों को बंद कराया जाए। गढ़ मेरठ रोड पर सिटी बसों का संचालन कराया जाए। बेसहारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रही है। बेसहारा पशुओं को गोशाला में भिजवाया जाए। गढ़मुक्तेश्वर स्थित तहसील परिसर के शौचालय की हालत बहुत खराब है जिसे सही कराया जाए।

धौलाना के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे मशीन संचालित कराई जाए। कंदौला का तालाब कब्जा मुक्त कराया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी उठाया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह गब्बर, मनोज सिंह तोमर, शिवकुमार सिंह, रहीस, गौरव त्यागी, अमित, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-