Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती

Khabarwala 24 News Hapur : जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधू सहित उपस्थित अधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मधुर रामधुनि गाई गई। जनपद के सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधू सहित उपस्थित अधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मधुर रामधुनि गाई गई। जनपद के सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई।

Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। दो महान विभूतियों को याद करते है हुए उनके दिए गए संकल्प को याद करते हुए आत्मसात करें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सहारे से आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के द्वारा देश को नई दशा एवं दिशा देने का कार्य किया गया। महात्मा गांधी स्वच्छता के प्रति हमेशा से सजग रहे। उनका विश्वास था कि सिर्फ आजादी का महत्व तब तक नही है जब तक कि सभी व्यक्ति उच- नीच ,नशा मुक्ति और श्रम का महत्व न समझ जाएं। समाज मे निहित बुराई अधिक थी उनका खत्म करने ,महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के संघर्ष, आदर्श एवं चिंतन के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा की उनके आदर्श और सादगी भरा जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि महात्मा गांधी के सादगी से भरा जीवन सभी लोगों के लिए आदर्श है। उन्होंने अहिंसा को शस्त्र के रूप में प्रयोग किया । कुटीर एवं स्वदेशी समान के प्रयोग पर जोर दिया। उनके व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों को जीवन में उतार लिया जाय तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम चाहे जिस पद पर हो अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें, यही महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाधिकारी ने दोे अक्टूबर के शुभ अवसर पर ‘‘ स्वच्छता ही सेवा (एस.एच.एस)‘‘ में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों मनोज कुमार ,राजीव कुमार, नीटू कुमार, हरेंद्र सिंह,सुमन देवी को सम्मानित किया गया।

Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती Hapur जिला मुख्यालय पर बाबू और शास्त्री की मनाई जयंती

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News