CLOSE

HPDA की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

HPDA kharwala24 News Hapur: हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) की टीम ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ द्वारा अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में पिलखुवा विकास क्षेत्र में सचिव / सक्षम अधिकारी एच.पी.डी.ए प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में 26 सितंबर को गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरण में ध्वस्तीकरण एवं 02 प्रकरण में सीलिंग एवं दिनांक 27 सितंबर को पिलखुवा विकास क्षेत्र के निजामपुर में एक प्रकरण सीलिंग की कार्यवाही की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मच गई।

Hpda2
Hpda2

HPDA ने इन-इन स्थानों पर की कार्रवाई :

प्राधिकरण की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम बदरखा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित मोहम्मद जमीन खां व नीरज त्यागी की दस हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, गढ़मुक्तेश्वर में चामुंडा मंदिर के सामने ठंडी सड़क पर दीपक शर्मा, राहुल शर्मा व जगवीर चौहान द्वारा दस हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग, गांव बदरखा में कृष्णवीर सिंह द्वारा तीन हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग, गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ बांगर वन विभाग कार्यालय के पास कृष्ण गोपाल अत्री व महावीर सिंह द्वारा 12 हजार वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही गढ़मुक्तेश्वर में स्याना चौपला फ्लाई ओवर के पास मोहम्मद जैनुल अबदी द्वारा 250 वर्ग मीटर में होटल, गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ बांगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हरेंद्र यादव द्वारा चार हजार वर्ग मीटर भूमि पर पिकनिक स्पाॅट तथा निजामपुर स्थित इंडियल आॅयल पेट्रोल पंप के पास वंदना शर्मा द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में बनाया गया शिवा टूरिस्ट ढाबा को सील कर दिया गया। सभी का मानचित्र स्वीकृत नहीं था।

Hpda3
Hpda3

होटलों पर भी हुई प्राधिकरण की टेढ़ी नजर

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर विभिन्न स्थानों पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA)से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए होटलों का निर्माण किया गया था। अब प्राधिकरण की नजर इन निर्माणों पर भी पड़ गई है। एेसे होटलों के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है।

- Advertisement -

वीसी की सख्ती पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान हुआ तेज

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) में पिछले दिनों नए उपाध्यक्ष (वीसी) डा. नितिन गौड़ ने कार्यभार संभाला है। तभी से अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई तेज हो गई है। पिछले दिनों अवैध निर्माणों की शिकायत मिलने पर उपाध्यक्ष स्वयं ही मौके टीम के साथ पहुंच गए और कार्रवाई की।

Hpda4
Hpda4

अभियान में यह रहे मौजूद :

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, तुषार कांत जैन, नीरज शर्मा, अवर अभियंता सुभाष चंद चौबे, देशपाल सिंह, मोहम्मद हारुण, वीरेश कुमार राणा, राकेश सिंह तोमर व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे ।

सचिव ने दी चेतावनी :

हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई : 35 हजार वर्ग मीटर में काटी जारी अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-