HPDA khabarwala24 News Hapur : HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) की टीम ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ द्वारा अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में हापुड़ विकास क्षेत्र में सचिव / सक्षम अधिकारी एच.पी.डी.ए प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में पांच स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। । प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मच गई।
HPDA ने इन-इन स्थानों पर की कार्रवाई (HPDA)
प्राधिकरण की टीम ने सुदीप पाठक की ग्राम परसौन, विवेकानंद कालेज के बराबर में 6000 वर्ग मीटर, मुकेश व सुदीप पाठक की ग्राम परसौन में 7000 वर्ग मीटर, अमरू, रवि, पिंटु, ब्रिजेश की छिजारसी परतापुर रोड पर 3500, शीशपाल व गोपाल की ग्राम परसौन एनएच-9 संस्कार कालेज व नंदराम होटल के मध्य 3000 वर्ग मीटर, मोहम्मद हनीफ व सतीश चंद जैन की ग्राम परसौन गालंद रोड पर 6000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया है। सभी स्थानों पर मानचित्र स्वीकृत नहीं था।

अभियान में यह रहे मौजूद (HPDA)
इस अभियान में अवर अभियंता देशपाल सिंह व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित था ।
HPDA सचिव ने दी चेतावनी (HPDA )
हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।





