CLOSE

Accident News सड़क हादसे में महिला की मौत, पुत्र घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Accident News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Accident News)

ग्राम हिम्मतपुर थाना सिंभावली निवासी फराहिम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके परिवार का चचेरा भाई मनव्वर अपनी माता नूरजहा को लेकर 16 फरवरी की शाम को अपने गांव हिम्मतपुर से नहाली के लिए जा रहा था । जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैडा के सामने पहुंचा तभी विपरीत दिशा में सामने से रहीसुद्दीन के साथ बैठे हारुन निवासी कस्बा बाबूगढ छावनी थाना बाबुगढ़ छावनी जिला हापुड ने ट्रैक्टर से मनव्वर व उसकी माता को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के एक अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान नूरजहा की मृत्यु हो गई जबकि मनव्वर का गम्भीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Accident News)

बाबूगढ़ पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Accident news सड़क हादसे में महिला की मौत, पुत्र घायल Accident news सड़क हादसे में महिला की मौत, पुत्र घायल Accident news सड़क हादसे में महिला की मौत, पुत्र घायल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-