CLOSE

वरदान बनी कन्या सुमंगला,5475को मिला लाभ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala24 न्यूज हापुड़ : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में कन्या सुमंगला योजना वरदान साबित हो रही है। जिले में अब तक इस योजना के तहत 5,475 से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि बेटियों को स्वस्थ्य, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कन्या सुमंगला योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत अब लाभ भी मिलना शुरू हो गया है। जिले में अब तक कुल 8,181 जरूरतमंदों ने आवेदन किया है। इसमें से 6,551 आवेदन सत्यापित हुए हैं। इनमें से 5,475 बेटियों को योजना के तहत लाभांवित किया जा चुका है।

योजना के तहत एक व्यक्ति की अधिकतम दो बेटियों को ही लाभ दिया जा रहा है। दूसरे प्रसव में जुड़वा बेटियां होने पर पहली के साथ तीनों को लाभ मिल सकेगा। शासन-प्रशासन की ओर से पात्र लाभार्थियों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की जा रही है। बेटियों के लिए यह काफी फायदेमंद योजना है।

- Advertisement -

छह चरणों में मिलती है प्रोत्साहन धनराशि

योजना के तहत छह चरणों में पात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। पहले चरण में बेटी के पैदा होने पर दो हजार, दूसरे चरण में टीकाकरण होने पर एक हजार, तीसरे चरण में कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, पांचवें चरण में कक्षा नौ में प्रवेश लेने पर तीन हजार और अंतिम व छठवें चरण में इंटर में दाखिले पर पांच हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं।

यह हैं योजना के नियम

- Advertisement -

इस योजना के लिए उप्र का स्थायी निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये होनी चाहिए। परिवार की सिर्फ दो ही बच्चियों को योजना का लाभ दिया जाता है। साथ ही परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों। जिले में इस योजना से जोड़कर अब तक कुल 5,475 बेटियों को लाभ दिया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-